Viral News का करें Fact Check : सच जानने की 5 Powerful Techniques और 20+ Tools Links

Fact Check
क्या आप इसे शेयर करना चाहते हैं ?

Fact Check की आवश्यकता

Fact Check : सुबह-सुबह व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज आता है— “सरकार दे रही है सबको मुफ्त लैपटॉप, तुरंत इस लिंक पर क्लिक करें!” या फिर फेसबुक पर एक सनसनीखेज वीडियो तैरने लगता है। हम में से ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे इसे तुरंत अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फॉरवर्ड कर देते हैं। लेकिन रुकिए! क्या आपने कभी चेक किया है कि जिस खबर को आप आगे बढ़ा रहे हैं, वह सच है भी या सिर्फ एक अफवाह ?

आज के इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में Fake News जंगल की आग की तरह फैलती हैं। अच्छी बात यह है कि किसी भी वायरल Fake News की सच्चाई पता करने के लिए आपको कोई एथिकल हैकर या टेक एक्सपर्ट बनने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन से ही 5 मिनट में सच और झूठ का फर्क पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं Fact Check करने के कुछ सबसे असरदार टूल्स और वेबसाइट्स के बारे में।

इस ब्लॉग में बताए गए सभी Tools की Link भी ब्लॉग के अंत में आपको Provide की जा रही है।

Fact Check के मुख्य Tools

1. Viral Image का Fact Check

अक्सर सालों पुरानी किसी दुर्घटना, रैली या दूसरे देश की फोटो को आज की घटना बताकर शेयर कर दिया जाता है। इसका सच जानने के लिए Reverse Image Search सबसे पहला कदम है।

  1. Google Lens : अपने फोन में वायरल फोटो को गूगल लेंस पर अपलोड करें। यह आपको बता देगा कि उससे संबंधित Images इंटरनेट पर कब और किस खबर के साथ पोस्ट की गई थी।
  2. TinEye : अगर गूगल पर सटीक जानकारी न मिले, तो TinEye.com का इस्तेमाल करें।
  3. Yandex : यह इंसानी चेहरों और बैकग्राउंड की पहचान करने में बेहद सटीक है।

2. Fake Video और Fake Editing का Fact Check

Video के साथ छेड़छाड़ करना या किसी Old Video को Wrong Context में दिखाना बहुत आम हो चुका है।

  1. InVID Extension : अगर आप लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं, तो ‘InVID‘ ब्राउज़र एक्सटेंशन बेहद काम का टूल है। यह वायरल Video को Screenshots में बदल देता है, जिन्हें आप Reverse Search करके असली वीडियो तक पहुँच सकते हैं।
  2. FotoForensics : अगर आपको लगता है कि किसी Image में Photoshop का इस्तेमाल करके बदलाव किया गया है, तो इस Website पर Image Upload करके Error Level Analysis की परतें देखी जा सकती हैं।

3. AI और Deepfake का Fact Check

आजकल Artificial Intelligence (AI) से किसी भी मशहूर हस्ती की नकली आवाज या वीडियो बनाना बेहद आसान हो गया है। AI से बनी Image में लोगों की उंगलियां अजीब दिखती हैं, Background में लिखे अक्षर धुंधले होते हैं और त्वचा जरूरत से ज्यादा चिकनी (Unnatural) लगती है। ऐसे Viral Content को Cross Check करने कुछ तरीके हैं :-

  1. Hive Moderation : इस Free टूल्स पर फोटो या वीडियो का लिंक डालकर आप चेक कर सकते हैं कि उसमें AI का इस्तेमाल हुआ है या नहीं। 
  2. Deepware Scanner : यह किसी भी वीडियो में चेहरे की हेरफेर या डिजिटल बदलाव को स्कैन करके यह बताता है कि वह वीडियो असली है या AI द्वारा बनाया गया है। 
  3. Deep AI : AI Image Detector : यह जांचने में मदद करता है कि कोई तस्वीर असली है या उसे Midjourney, DALL·E, या Stable Diffusion जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल करके बनाया गया है
  4. Bit Mind : AI Content Detector : यह कंटेंट के मूल होने या न होने का एक स्पष्ट स्कोर (Confidence Score) देता है और यह 100 से अधिक AI मॉडल्स की पहचान कर सकता है
Fact Check 2

4. विश्वसनीय Fact Check वेबसाइट्स की मदद

अगर कोई News या सरकारी योजना बहुत तेजी से वायरल हो रही है, तो देश-दुनिया के पेशेवर उसका पहले ही Fact Check कर चुके होते हैं। आप इन वेबसाइट्स पर जाकर सीधे सर्च कर सकते हैं :-

सरकारी खबरों के लिए

  • PIB Fact Check : भारत सरकार से जुड़ी योजनाओं, नियमों या फर्जी पत्रों का सच जानने का सबसे प्रामाणिक जरिया।

सोशल मीडिया दावों के लिए

  • Alt News 
  • BOOM Live 
  • Vishvas News 
  • Quint WebQoof 

अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए

  • Snopes Fact Check
  • AFP Fact Check

5. संदिग्ध Link और Websites का Fact Check

कई बार फर्जी वेबसाइट्स असली न्यूज़ पोर्टल्स जैसी दिखती हैं जैसे `NDTV.com` की जगह `NDTV.co` या `News18-online.site` इन्हें Spam या Phishing Sites कहते हैं। 

  1. Domain Info : वेबसाइट कब बनी है और उसका मालिक कौन है। अगर साइट 10 दिन पहले बनी है और दावा दावा सालों पुरानी कंपनी होने का कर रही है, तो समझ जाइए कि दाल में कुछ काला है।
  2. Whois.is : डोमेन नाम या IP पते के मालिक और पंजीकरण से जुड़ी जानकारी खोजने के लिए किया जाता है। 
  3. Wayback Machine (Archive.org) : वेबसाईट अगर Live भी नहीं है तो भी समय मे पीछे जाकर इस डिजिटल लाइब्रेरी की मदद से उसका पुराना रिकॉर्ड ढूंढ सकते हैं।
  4. Google Transparency Report : Google द्वारा साल में दो बार प्रकाशित किया जाने वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस है। 

Direct Links of Tools

आपकी सुविधा के लिए इस blog में बताए गए सारे Tools की डायरेक्ट लिंक सूची प्रस्तुत है :- 

SLTool NameLink
1Google Lenshttps://lens.google/
2TinEyehttps://tineye.com/
3Yandexhttps://yandex.com/
4InVID Verification Pluginhttps://www.invid-project.eu/
5FotoForensicshttps://fotoforensics.com/
6Hive Moderationhttps://hivemoderation.com/
7Deepware Scannerhttps://scanner.deepware.ai/
8Deep AI : AI Image Detectorhttps://deepai.org/ai-image-detector
9Bit Mind : AI Content Detectorhttps://bitmind.ai/detect
10PIB Fact Checkfactcheck.pib.gov.in
11Alt Newshttps://www.altnews.in/
12BOOM Livehttps://www.boomlive.in/
13Vishvas Newshttps://www.vishvasnews.com/
14Quint WebQoofhttps://www.thequint.com/
15Snopes Fact Checkhttps://www.snopes.com/fact-check/
16AFP Fact Checkhttps://factcheck.afp.com/
17Fact Check ORGhttps://www.factcheck.org/
18Who ishttps://who.is/
19Wayback Machinehttps://web.archive.org/
20Google Transparency Reporthttps://transparencyreport.google.com/

इनके अलावा सामान्यतः कुछ लोकप्रिय मुफ़्त AI टूल्स की सूची भी है, जिन्हें आप आसानी से चेक और इस्तेमाल कर सकते हैं :

  1. ChatGPT : OpenAI द्वारा संचालित यह टूल सामान्य बातचीत, लिखने के काम (writing), कोडिंग और आइडिया खोजने के लिए सबसे लोकप्रिय AI है। 
  2. Google Gemini : Google का यह AI सीधे इंटरनेट से जुड़कर सटीक और ताज़ा जानकारी देता है。यह इमेज जनरेशन और वॉइस बातचीत में भी बहुत बेहतरीन है। 
  3. Grok (xAI) : X (Twitter) से जुड़ा यह AI प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग ख़बरों और रियल-टाइम अपडेट्स को जांचने के लिए बहुत अच्छा है।
  4. Microsoft Copilot : यह मुफ़्त में GPT-4o मॉडल का एक्सेस देता है और आपके माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (Word, Excel) के कामों को आसान बनाता है।
  5. Perplexity AI : यह एक AI सर्च इंजन है, जो किसी भी विषय पर जवाब देने के साथ-साथ यह भी बताता है कि जानकारी कहाँ से ली गई है।
  6. Claude : Anthropic द्वारा बनाया गया यह AI लंबी रिपोर्ट्स को पढ़ने, समझने और बेहतरीन राइटिंग कंटेंट तैयार करने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। 

AI और Prompt Engineering के बारे में जानने के लिए ये ब्लॉग पढ़ें – 11 Ultimate AI Tools : काम को बनाएं Smart और Fast

86 / 100 SEO Score
क्या आप इसे शेयर करना चाहते हैं ?