Introduction
Weight Loss – एक ऐसी चाह है जो हर दूसरा इंसान करना चाहता है। जो आज के समय में Weight Loss करना लगभग हर किसी की ज़रूरत बन चुका है—खासकर तब, जब अनहेल्दी लाइफस्टाइल और जंक फ़ूड हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गए हैं। मैं भी इसी समस्या से जूझ रहा था। एक समय मेरा वजन 85 किलो तक पहुँच चुका था। लेकिन फिर मैंने कुछ बेहद आसान से बदलाव किए, जिनकी मदद से मैंने 15 किलो वजन Weight Loss कर लिया।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए न तो मैंने कोई महंगा जिम जॉइन किया, न कोई कोर्स किया और न ही किसी तरह के एक्स्ट्रा सप्लीमेंट्स लिए। बस अपनी रोज़ की दिनचर्या में कुछ छोटे लेकिन सही बदलाव किए, जिससे न सिर्फ मेरा Weight Loss हुआ बल्कि मेरी सेहत भी पहले से कहीं बेहतर हो गई। आज मैं आपको भी इस सफर में अपने साथ लेकर चलना चाहता हूँ, क्योंकि मेरा मानना है—अगर आप फिट रहेंगे, तभी भारत फिट रहेगा।
प्रश्नोत्तरी
जैसा कि आपने Interactive Blog वाली पोस्ट में पढ़ा होगा। हम यहाँ कुछ Interactive करने की कोशिश करते हैं।
ऊपर दिए गए सवालों से आप समझ ही गए होंगे कि लोगों में Weight Loss को लेकर कितनी गलतफहमियाँ फैली हुई हैं। अक्सर लोग अपनी समस्या को सही तरीके से समझे बिना ही बिना किसी नियम और सही जानकारी के वजन कम करने की गलत कोशिशें करने लगते हैं।
यह ब्लॉग उन सभी लोगों के लिए है जो अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, साथ ही उन लोगों के लिए भी जो फिट रहना चाहते हैं (यह भी पढ़ें : Highly Effective BMI: आपके स्वास्थ्य का संकेतक) अपने जीवन में ज़्यादा एनर्जी चाहते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं। यह ब्लॉग आपके लिए एक प्रेरणा भी है और एक सही मार्गदर्शक भी।
अब चलिए उन चार आसान स्टेप्स को विस्तार से समझते हैं, जिन्हें अपनाकर मैंने अपने वेट लॉस जर्नी में इन सभी सवालों के जवाब पाए। आप भी इन्हें अपनी ज़िंदगी में आसानी से लागू कर सकते हैं। तो चलिए, शुरू करते हैं।
Step 1: आदतें (Aadaten)
- मेरी शुरुआत हुई अपनी दिनचर्या बदलने से। मैंने यह टाइम टेबल ते किया और उसका कड़ाई से पालन किया
- रोज़ सुबह 5:30 बजे उठना : सुबह की ताज़ी हवा में कम से कम 10 मिनट की वॉक ।
- रोज रात 10.30 पर सोना : चूंकि देर रात तक मोबाइल चलाना मेरी सबसे बड़ी समस्या थी इसलिए मैंने इसके लिए डिजिटल समाधान निकाल लिया
डिजिटल सॉल्यूशन
- Alarm
- रोज़ सुबह 5:30 बजे का अलार्म सेट किया।
- Digital Wellbeing (Focus Mode)
- यह मोबाइल यूज़ को ट्रैक करता है।
- ज़्यादा इस्तेमाल पर वार्निंग देता है।
- मैंने इसका Bed Time 10:30 PM सेट किया। इसके बाद स्क्रीन ब्लैक-एंड-व्हाइट हो जाती है, जो सोने का संकेत देती है।
- Google Fit
- Paced Walking Feature : टिक-टिक की साउंड के साथ कदमों को सिंक्रोनाइज़ करना
- Android Assistant :
- इसका Batch फीचर वाकई काफ़ी उपयोगी है।
इन छोटी-छोटी आदतों ने मेरी दिनचर्या बदल दी। आप भी इसे आज़मा सकते हैं।
Step 2: पोषण (Nutrients)
अब बारी थी खाने को समझने की। मैंने फोकस किया संतुलित और पोषण से भरपूर डाइट पर।
- लोक आयुर्वेद की अन्नपान विधि
- पेट का आधा हिस्सा : ठोस भोजन से भरना है
- पेट का एक चौथाई : तरल या पानी से
- और एक चौथाई : गैस के लिए खाली रखना है
- डाइट प्लान
- सुबह गरम पानी + नींबू + शहद : जो शरीर को डिटॉक्स करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और त्वचा निखारता है।
- समय पर भोजन और संतुलित भोजन : अपने शरीर को समझते हुए मैंने
- सुबह का नाश्ता : छोड़ दिया
- दोपहर और रात में : 2 रोटी, थोड़ी दाल और हरी सब्ज़ियाँ, सलाद में खीरा
- खाने से आधे घंटे पहले और बाद में पानी नहीं पिया जिससे जठराग्नि बेहतर तरीके से काम करती है।
- इससे मेरी पाचन प्रक्रिया में साफ़ सुधार हुआ।
Step 3: इंडेक्सिंग (Indexing)
अब बारी थी अपनी प्रगति को नापने की इसके लिए मैंने निम्न उपाय किए :-
- Body Composition Machine
- इस पर खड़े होते ही यह शरीर के 8 फैक्टर बताती है जैसे फैट परसेंटेज, मसल मास, बॉडी वॉटर आदि
- यह 1 से 100 तक स्कोर देती है जहां 100 का मतलब है, बेस्ट।
- जैसे-जैसे स्कोर बढ़ा नंबर मेरी लाइफस्टाइल बदलती गई।
- Self Diagnosis
- मेटाबॉलिज्म सुधार : सेल्फ डायग्नोसिस में पता चला कि मेरा मेटाबॉलिज्म धीमा है।
- इसके लिए त्रिफला चूर्ण का उपयोग किया, धीरे-धीरे मेरा मेटाबॉलिज्म बेहतर होने लगा।
Step 4: मूवमेंट (Locomotion)
इसका मकसद शरीर को सिर्फ एक्टिव नहीं, बल्कि मज़बूत और फ्लेक्सिबल भी बनाना था।
एक्सरसाइज के 3 प्रकार
- कार्डियो / एरोबिक एक्सरसाइज : दौड़ना, तेज़ चलना, साइकिलिंग, रस्सी कूदना या कभी-कभी डांस
- स्ट्रेचिंग : सिर से लेकर पैरों तक हर हिस्से की स्ट्रेचिंग ज़रूरी।
- फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज : इसके लिए मैंने योग को चुना। योग मन और तन दोनों को संतुलित करता है।
निष्कर्ष
आपने देखा कि कैसे सिर्फ चार स्टेप्स में मेरी वेट लॉस जर्नी पूरी हुई। इन स्टेप्स को याद रखने के लिए मैंने अपने नाम को ही ट्रिक बना लिया – ANIL
- A : Aadaten
- N : Nutrients
- I : Indexing
- L : Locomotion
तो आपको यह ब्लॉग कैसा लगा? है न, समझने में काफ़ी आसान!
इन सभी जानकारियों के लिए मैंने YouTube पर एक वीडियो भी पोस्ट की है। आप चाहें तो उसे देखकर और बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
Video Link : My 15 KG Weight Loss Transformation in Just 4 Steps!
मिलते हैं अगले ब्लॉग में, एक नए और रोचक टॉपिक के साथ। नमस्कार
घूमने फिरने की एक बेहतरीन आकर्षक जगह के लिए Tribal Museum ब्लॉग पढ़ें

