Memory Technique : Peg System

ये है 1 Amazing Memory Technique : Peg System

Introducing Memory Technique : Peg System

क्या कभी आपने दुकान या बाज़ार से सामान लाने के लिए मन-ही-मन Memory में एक लिस्ट याद करने की कोशिश की है? अक्सर ऐसा होता है कि हम घर से 4–5 ज़रूरी सामान खरीदने के इरादे से निकलते हैं, लेकिन जैसे ही दुकान या बाज़ार पहुँचते हैं, वही सामान… याद ही नहीं आता 

कभी कोई चीज़ छूट जाती है, तो कभी घर लौटकर एहसास होता है कि सबसे ज़रूरी सामान तो लाया ही नहीं! यह समस्या लगभग हर किसी के साथ होती है — चाहे वो पढ़ाई हो, रोज़मर्रा के काम हों या छोटी-छोटी ज़रूरतें।

इसी आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या का सरल और असरदार समाधान लेकर मैं आया हूँ आपके लिए — एक शानदार Memory Technique जिसकी मदद से आप बिना लिखे, सामानों की पूरी लिस्ट आसानी से याद रख पाएँगे। 

Memory Technique क्यों ज़रूरी है?

आपके मन में यह सवाल आना बिल्कुल स्वाभाविक है कि “आज जब हमारे पास मोबाइल, इंटरनेट और नोटबुक जैसे आधुनिक उपकरण हैं, तो याद रखने की क्या ज़रूरत है?” इसका जवाब बहुत सरल और महत्वपूर्ण है :- 

  • ज्यादा निर्भरता = कमजोर याददाश्त : अगर हहर छोटी चीज़ के लिए मोबाइल पर निर्भर हो जाएँ, तो धीरे-धीरे दिमाग आलसी और कमजोर होने लगता है। मशीनें सिर्फ मदद के लिए ठीक हैं। 
  • तेज़ दिमाग = बेहतर ज़िंदगी : परीक्षा में मोबाइल काम नहीं आता, इंटरव्यू में नोटबुक नहीं खुलती, बातचीत के बीच Google नहीं किया जा सकता। चलता, ऐसे समय पर वही व्यक्ति आगे रहता है, जिसकी memory strong होती है।
  • सोचने और सीखने की गति बढ़ती है : अच्छी याददाश्त से सीखना तेज़ होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और समय की बचत होती है। 

इस तरह Memory Technique दिमाग को active और fit बनाए रखने की एक तरह की एक्सरसाइज़ है। इस क्रम में आज हम सीखेंगे एक प्रसिद्ध मेमोरी तकनीक : पेग सिस्टम।  

पेग सिस्टम क्या है ?

पेग सिस्टम एक प्रसिद्ध मेमोरी तकनीक ( याद रखने की विधि ) है, जो नई और जटिल जानकारी को पहले से याद की गई वस्तुओं जैसे नंबर, अक्षर, या शब्द) से जोड़कर आसानी से याद रखने में मदद करती है। इसमें प्रत्येक नंबर या अक्षर के लिए एक निश्चित पेग होता है, जिससे जानकारी को एक क्रम में याद रखा जा सकता है।

पेग सिस्टम की विशेषताएं

  • कैसे काम करता है : उदाहरण के लिए यदि 3 Three के लिए पेग शब्द Tree है और आपको शब्द ‘कपड़े’ याद रखना है, तो आप Tree पर कपड़े लटकने की कल्पना कर सकते हैं।
  • प्रकार : इसमें ‘पेग वर्ड सिस्टम’ (तुकबंदी वाले शब्द) और ‘अल्फाबेट पेग सिस्टम’ (अक्षरों के साथ जुड़े शब्द) शामिल हैं।
  • उपयोग : इसका उपयोग सूची याद रखने, भाषणों के मुख्य बिंदुओं, या नई भाषा सीखने के लिए किया जाता है।
  • लाभ : यह रटने की तुलना में अधिक प्रभावी है और जानकारी को क्रमबद्ध याद रखने में मदद करता है।

आओ करके देखें

आइए इसे Interactive तरीके से याद करते हैं। मान लो आप ग्रॉसरी की 10 सामानों की निम्नलिखित सूची क्रमबद्ध तरीके से याद करना चाहते हैं :- 

  1. आटा
  2. चावल
  3. तेल
  4. नमक
  5. मिर्च
  6. प्याज़
  7. टमाटर
  8. लहसुन
  9. शहद
  10. आलू

क्या आप इसे याद कर सकते हैं ? मुश्किल है न ?
आइए इसे पेग वर्ड सिस्टम से आसान बनाते हैं।
क्रम संख्या से संबंधित पेग शब्द को जोड़ते हुए सामग्री की छवि मन में बनाइये। 

  1. आटा (One – Sun) – सूरज से आटा गिर रहा है 
  2. चावल (Two – Shoe) – जूते में चावल भरा हुआ है 
  3. तेल (Three – Tree) – पेड़ से तेल टपक रहा है 
  4. नमक (Four – Door) – दरवाजे के सामने नमक का ढेर 
  5. मिर्च (Five – Wife) – Wife ने मिर्च की बालियाँ पहनी हैं
  6. प्याज़ (Six – Vix) – विक्स और प्याज से आँसू आते हैं 
  7. टमाटर (Seven – Heaven) – स्वर्ग में टमाटर ही टमाटर 
  8. लहसुन (Eight – Plate) – प्लेट में लहसुन 
  9. शहद (Nine – Wine) – वाइन की बोतल में शहद 
  10. आलू (Ten – Hen) – मुर्गी ने खाया आलू

याद हो गया न ? आओ खुद की याददास्त इसे नीचे टेस्ट करके देखते हैं :-

संख्या उच्चारण पेग शब्द सूची
1 One ☀️ Sun 🌾 आटा
2 Two 👟 Shoe 🍚 चावल
3 Three 🌳 Tree 🛢️ तेल
4 Four 🚪 Door 🧂 नमक
5 Five 👩 Wife 🌶️ मिर्च
6 Six 🕯️ Wick 🧅 प्याज़
7 Seven 😇 Heaven 🍅 टमाटर
8 Eight 🍽️ Plate 🧄 लहसुन
9 Nine 🍷 Wine 🍯 शहद
10 Ten 🐔 Hen 🥔 आलू

और अधिक जानें

इसी प्रकार के और भी Methods “Dynamic Memory Methods” एक लोकप्रिय पुस्तक में हैं जो स्मरण शक्ति (Memory Power) और संस्कारात्मक सीखने की तकनीकों को बेहतर बनाने के लिए लिखी गई है। यह किताब खास तौर पर उन छात्रों, प्रोफेशनल्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों और हर उस व्यक्ति के लिए उपयोगी है जो अपनी याददाश्त, ध्यान और सीखने की क्षमता को बढ़ाना चाहता है।

इस पुस्तक के लेखक Dr. Biswaroop Roy Chowdhury हैं, जो स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक तकनीक, तथा व्यक्तिगत विकास-से संबंधित विषयों पर कई किताबें लिख चुके हैं। उनकी लेखनी सरल, प्रेरणादायक, और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित होती है।

-: Amazon Direct Link :-

Book : Dynamic Memory Methods (डाइनैमिक मेमोरी मेथड्स)

यह PDF, Colour (रंगों) के बेसिक कॉन्सेप्ट को आसान तरीके से समझाती है।

निष्कर्ष

तो कैसा लगा यह तरीका?
Memory Technique और Peg System न सिर्फ़ याददाश्त बढ़ाने के साधन हैं, बल्कि ये दिमाग को स्मार्ट, तेज़ और आत्मनिर्भर बनाने की एक शक्तिशाली ट्रेनिंग हैं। जिस तरह शरीर को स्वस्थ और चुस्त रखने के लिए रोज़ाना व्यायाम ज़रूरी होता है, उसी तरह Memory Technique दिमाग को फिट, सक्रिय और जवान बनाए रखती है।

अगर आप इन्हें अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपनाकर देखें—चाहे बाज़ार की लिस्ट याद करनी हो, पढ़ाई करनी हो या काम की प्लानिंग—तो आप खुद महसूस करेंगे कि चीज़ें याद रखना अब मुश्किल नहीं, बल्कि मज़ेदार हो गया है।

जब दिमाग़ मजबूत होता है, तो आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है।

इसी सोच के साथ,
जल्द ही मिलते हैं एक नए Interactive ब्लॉग में, एक नए और रोचक टॉपिक के साथ।
तब तक सीखते रहिए, आज़माते रहिए और अपने दिमाग़ को रोज़ थोड़ा और मज़बूत बनाते रहिए