Drone Pilot License : अगर आप भी ड्रोन पायलट बनने का सपना देख रहे हैं, तो अब यह सिर्फ शौक नहीं बल्कि एक कानूनी और पेशेवर करियर विकल्प बन चुका है। भारत में कमर्शियल ड्रोन उड़ाने के लिए Drone Pilot License, जिसे आधिकारिक रूप से Remote Pilot Certificate (RPC) कहा जाता है, ज़रूरी है।
यह प्रमाणपत्र Directorate General of Civil Aviation (DGCA) द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद जारी किया जाता है।
मैंने हाल ही में यह कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है, और इस लेख में मैं अपने अनुभव, प्रशिक्षण की प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, खर्च, तथा आवश्यक योग्यताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से साझा कर रहा हूँ, ताकि जो भी अभ्यर्थी Drone Pilot License लेना चाहते हैं, उन्हें सही और प्रामाणिक मार्गदर्शन मिल सके।
Drone Pilot License का महत्व
वर्तमान में भारत 2030 तक वैश्विक ड्रोन हब बनने का लक्ष्य रखता है। कृषि क्षेत्र में ड्रोन-एज़-अ-सर्विस मॉडल अपनाकर किसान बिना ड्रोन खरीदे इसकी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। ड्रोन से भूमि अभिलेख डिजिटलीकृत किए जा सकते हैं, फसल स्वास्थ्य की निगरानी और मूल्यांकन किया जा सकता है, और कीटनाशक एवं पोषक तत्व छिड़के जा सकते हैं।
कुशल कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए देशभर में ड्रोन प्रशिक्षण संस्थान और पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस प्रकार नीति, तकनीक और Drone Pilot License कौशल विकास के माध्यम से भारत ड्रोन उद्योग में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में बढ़ रहा है।
क्या आप जानते हैं कि यदि आप अपने ड्रोन का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अनिवार्य रूप से Drone Pilot License की आवश्यकता होगी? यहां तक कि शौकिया ड्रोन उड़ाने वालों को भी 250 ग्राम से कम (नैनो) ड्रोन को छोड़कर अन्य के लिए रजिस्ट्रेशन (UIN) और व्यावसायिक उपयोग के लिए रिमोट पायलट लाइसेंस अनिवार्य है।
Drone Pilot License संबंधी कानून
भारत में ड्रोन नियमों को Directorate General of Civil Aviation (DGCA) नियंत्रित करता है। अगर आप 250 ग्राम से ज्यादा वजन वाला ड्रोन उड़ाते हैं (खासकर Commercial काम के लिए), तो Drone Pilot License अनिवार्य है। बिना Drone Pilot License उड़ाने पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
भारत में ड्रोन उड़ाने पर कुछ स्पष्ट प्रतिबंध लागू हैं, जिन्हें ड्रोन संचालकों द्वारा कड़ाई से पालन करना आवश्यक है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के अनुसार, ड्रोन हवाई अड्डों के पास, घनी आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों पर नहीं उड़ाए जा सकते।
सुविधा के लिए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म पर एक इंटरैक्टिव हवाई क्षेत्र नक्शा उपलब्ध कराया है। इस नक्शे को तीन ज़ोन में बांटा गया है:
- ग्रीन जोन: इन क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।
- येलो जोन: नियंत्रित हवाई क्षेत्र, जिसमें ड्रोन उड़ाने के लिए विशेष अनुमति आवश्यक है।
- रेड जोन: पूरी तरह से प्रतिबंधित क्षेत्र, जैसे परमाणु ऊर्जा संयंत्र, सैन्य अड्डे और अन्य संवेदनशील क्षेत्र।
ड्रोन उड़ाने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। ऑपरेटर डिजिटल स्काई ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसे स्वीकृत या अस्वीकृत किया जाता है। भारत में केवल उन ड्रोन को उड़ाने की अनुमति है जिन्हें नियमों के अनुसार प्रमाणित और अनुमति प्राप्त है।
ऐसा करने पर ड्रोन ज़ब्त किया जा सकता है और ₹1,000 से लेकर ₹1 लाख तक का भारी जुर्माना लग सकता है। गंभीर उल्लंघन या सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई और जेल भी हो सकती है।
Drone Pilot License की आवश्यकता
सुरक्षा के लिए
- हवाई अड्डों, सेना क्षेत्र, भीड़-भाड़ वाली जगहों के पास उड़ान के नियम होते हैं।
- लाइसेंस के दौरान आपको Airspace, Weather, Emergency Handling की ट्रेनिंग मिलती है।
कमाई और करियर के लिए
- Wedding & Event शूट
- Real Estate शूट
- Agriculture Survey
- Government Projects जैसे काम प्रोफेशनली कर सकते हैं।
Drone के प्रकार ( Categories )
DGCA ने ड्रोन को वजन के अनुसार बांटा है :-
| Category | Weight (Takeoff Weight) | Need Remote Pilot Licence? | Need Certification / Registration? | Example |
|---|---|---|---|---|
| Nano | Up to 250 g | DJI Mini 2 SE | ||
| Micro | 250 g – 2 kg | DJI Mini 3 Pro | ||
| Small | 2 kg – 25 kg | DJI Air 2S | ||
| Medium | 25 kg – 150 kg | Agricultural Sprayer Drones | ||
| Large | Above 150 kg | Military UAVs / Large Cargo Drones |
Drone Pilot License कैसे प्राप्त करें ?
तो आपको समझ आ गया है कि आपको किस Category के लिए लाइसेंस की आवश्यकता है और आपको इसके लिए DGCA द्वारा मान्यता प्राप्त RPTO Remote Pilot Training Organisation) से कोर्स करना होगा।
Directorate General of Civil Aviation की https://digitalsky.dgca.gov.in/training-organizations वेबसाइट पर Approved Training Institutes की सूची मिलती है।
कोर्स की संरचना (Course Structure)
- अधिकतर DGCA-approved RPTO (Training Organisation) पर यह कोर्स सनमयतः 5 से 7 दिनों में पूरा हो जाता है।
कोर्स मॉड्यूल्स
1. Theory (Ground Classes)
- भारत के Drone Rules, 2021 और DGCA नियमन
- Aviation Basic principles (Flight dynamics)
- ATC Procedures & Radio communication
- Weather, Meteorology
- Navigation & Safety procedures
- Risk assessment & Emergency handling
2. Simulator Training
- कंप्युटर पर सॉफ्टवेयर की मदद से ड्रोन उड़ाना
- Flight simulator पर विभिन्न टेक्निक सीखना जिसमें
- Circle
- Flight of 8
- Triangle
- Rectangle
- Orbit इत्यादि शामिल हैं
- सही नियंत्रण, इमरजेंसी हैंडलिंग
- Take Off & Landing
3. Practical Flying Training
- Instructor के साथ Practical flight session
- Solo और Supervised flights
- इसमें वही सारी तकनीकें सीखते हैं जो कंप्युटर पर फ्लाइट सिम्यलैटर पर सीखा जाता है
3. Mission Planning & Manual Fly
Mission Planning (मिशन प्लानिंग)
यह ड्रोन उड़ान को पूर्व-निर्धारित योजना के अनुसार संचालित करने की प्रक्रिया है। इसमें शामिल हैं:
-
- फ्लाइट रूट डिज़ाइन : ड्रोन किस मार्ग से जाएगा, इसकी योजना बनाना।
- हाइट और स्पीड सेट करना : ड्रोन कितनी ऊँचाई और कितनी गति से उड़ेगा।
- ऑब्जेक्ट और एरिया चयन : फसल, भूमि या किसी अन्य क्षेत्र की निगरानी या सर्वेक्षण के लिए लक्षित क्षेत्र चुनना।
- ऑटोमेटेड टास्क : फोटो खींचना, वीडियो रिकॉर्ड करना, या स्प्रे करना।
उदाहरण : कृषि क्षेत्र में ड्रोन को खेत के ऊपर उड़ाने और फसलों की निगरानी के लिए रूट सेट करना।
Manual Fly Drone (मैनुअल ड्रोन उड़ान)
यह वह तरीका है जिसमें ड्रोन हाथ से नियंत्रित किया जाता है। इसमें:
- रियल-टाइम कंट्रोल : पायलट रिमोट कंट्रोल या मोबाइल ऐप से ड्रोन को उड़ाता है।
- इमरजेंसी हेंडलिंग : यदि ऑटो मिशन में कोई बाधा या तकनीकी समस्या आए, तो ड्रोन को मैन्युअली नियंत्रित किया जा सकता है।
- सटीक ऑपरेशन : जैसे किसी छोटे क्षेत्र में कीटनाशक छिड़कना या किसी विशेष पॉइंट पर फोटो लेना।
उदाहरण : खेत में किसी रोगग्रस्त फसल के ऊपर सीधे ड्रोन उड़ाना और निरीक्षण करना।
4. Final Assessment
- Theory written test
- Simulator evaluation
- Final flying test
पास होने पर DGCA से Remote Pilot Certificate मिलता है।
आवश्यक योग्यता (Eligibility)
- शैक्षिक योग्यता : 10वीं पास होना अनिवार्य, कई इन्स्टिट्यूट 12वीं (किसी भी स्ट्रीम) को प्राथमिकता देते हैं।
- उम्र सीमा : 18 से 65 वर्ष के बीच।
- भाषा क्षमता : अच्छी अंग्रेजी समझ (Need basic English) क्योंकि ट्रेनिंग सामग्री और DGCA परीक्षा अंग्रेजी में होती है।
- दस्तावेज़ : आधार कार्ड, 10वीं मार्कशीट/प्रमाण पत्र, कुछ जगह पासपोर्ट की आवश्यकता भी पड़ सकती है।
- Medical Fitness Certificate (DGCA format) भी जमा करना होता है।
Drone Pilot License का खर्च
- भारत में ड्रोन पायलट लाइसेंस का कुल खर्च संस्थान, शहर और कोर्स पैकेज के हिसाब से अलग होता है।
- प्रशिक्षण (Training) फीस : ₹25,000 से ₹1,00,000 तक (Institute dependent)
Drone Pilot License की वैद्यता
- वैधता : ड्रोन पायलट लाइसेंस 10 वर्षों के लिए जारी किया जाता है।
- नवीनीकरण : लाइसेंस समाप्त होने से पहले डिजिटल स्काई ऐप या DGCA पोर्टल पर आवेदन कर नवीनीकरण किया जा सकता है।
अंतिम शब्द
ड्रोन संचालन सुरक्षित और प्रभावी तभी हो सकता है जब सभी नियमों का पालन किया जाए, सही Drone Pilot License प्राप्त हो, और उड़ान की योजना (Mission Planning) तथा आवश्यक मैनुअल नियंत्रण दोनों में दक्षता हो। भारत का ड्रोन नियम ढांचा तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करता है।
ड्रोन तकनीक भारत में तेजी से उभर रही है और कृषि, सर्वेक्षण, निगरानी और आपातकालीन सेवाओं में क्रांति ला रही है। सरकार के नियम, मिशन प्लानिंग, मैनुअल उड़ान और ड्रोन पायलट लाइसेंस जैसे कदम इसे सुरक्षित, व्यवस्थित और प्रभावी बनाते हैं। यदि हम इन नियमों का पालन करें और कौशल विकसित करें, तो भारत न केवल वैश्विक ड्रोन हब बन सकता है बल्कि हर क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का अधिकतम लाभ उठा सकता है।

