Colour Wheel & Shades

Colour Wheel : जीवन में रंगों का 1 Amazing Concept

Colour Wheel का परिचय

Colour Wheel रंगों के तार्किक संबंधों और उनके मिश्रण को दर्शाने वाला एक दृश्य आरेख (Visual Chart) है, जिसे 1666 में सर आइजैक न्यूटन द्वारा विकसित किया गया था। यह प्राथमिक (लाल, पीला, नीला), द्वितीयक और तृतीयक रंगों को एक चक्र में व्यवस्थित करता है, जिसका उपयोग कलाकारों और डिजाइनरों द्वारा आकर्षक रंग योजनाएं (Colour Schemes) बनाने और रंगों को समझने के लिए किया जाता है। यह सिर्फ़ आर्टिस्ट्स के लिए नहीं होती, बल्कि हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी इसका बड़ा काम है। आइए आसान भाषा में इसे समझते हैं।

Colour Wheel के 2 प्रकार : RYB एवं RGB

  1. RYB (Red, Yellow, Blue) : पेंटिंग और कला में प्रयुक्त पारंपरिक मॉडल।
  2. RGB (Red, Green, Blue) : डिजिटल स्क्रीन और प्रकाश के मिश्रण के लिए प्रयुक्त मॉडल।

हम यहाँ पेंटिंग और कला में प्रयुक्त पारंपरिक मॉडल पर बात करेंगे। 

RYB Colour Wheel के अंग

  1. Primary Colour : Red, Yellow & Blue (RYB) ये मुख्य रंग हैं जिन्हें किसी अन्य रंग को मिलाकर नहीं बनाया जा सकता।
    • लाल (Red)
    • पीला (Yellow)
    • नीला (Blue)
  2. Secondary Colour : दो प्राथमिक रंगों को मिलाकर बनने वाले रंग
    • नारंगी (Orange) = लाल (Red) + पीला (Yellow)
    • हरा (Green) = पीला (Yellow) + नीला (Blue)
    • बैंगनी (Purple) = लाल (Red) + नीला (Blue)
  3. Tertiary Colour : एक प्राथमिक और एक द्वितीयक रंग के मिश्रण से बनने वाले रंग।
    • लाल-नारंगी (Red-Orange)
    • पीला-नारंगी (Yellow-Orange)
    • पीला-हरा (Yellow-Green)
    • नीला-हरा (Blue-Green)
    • नीला-बैंगनी (Blue-Purple)
    • लाल-बैंगनी (Red-Purple)

Colour Wheel के प्रमुख नियम 

प्रकारविशेषतादैनिक उपयोग

Warm Colours
(गरम रंग)

ये ऊर्जा, गर्मी और उत्साह दिखाते हैं

  • Red (लाल)
  • Orange (नारंगी)
  • Yellow (पीला)
  • रेस्टोरेंट और कार्ड मेनू में 
  • शादी-समारोह त्योहारों की सजावट
  • विज्ञापन में ध्यान आकर्षित करने के लिए
Cold Colours
(ठंडे रंग)

ये शांति, ठंडक और सुकून का एहसास देते हैं

  • Blue (नीला)
  • Green (हरा)
  • अस्पताल
  • बेडरूम
  • ऑफिस
  • ध्यान और शांति वाले स्थान
Value
(रंग की गहराई)

रंग कितना हल्का या गहरा है।

  • Dark Value (गहरा रंग)
  • Light Value (हल्का रंग)
  • पेंटिंग में गहराई दिखाने
  • फोटोग्राफी में धूप छाया
  • कपड़ों में फॉर्मल/ कैजुअल
Tint, Tone, Shade
  1. Tint → रंग + सफेद (हल्का)
    जैसे Light Pink (White मिलाकर)
  2. Tone → रंग + ग्रे (सॉफ्ट)
    जैसे Tone (Grey मिलाकर)
  3. Shade → रंग + काला (गहरा)
    जैसे Shade (Black मिलाकर)
  • दीवारों के पेंट
  • मेकअप
  • फैशन स्टाइलिंग
  • लोगो डिज़ाइन
Monochromaticएक ही रंग के अलग-अलग हल्के और गहरे रूप
  • मिनिमल इंटीरियर डिज़ाइन
  • ऑफिस प्रेज़ेंटेशन
  • फॉर्मल कपड़े
Analogous Colours

रंग पहिए में पास-पास वाले रंग

  • Yellow
  • Orange
  • Red
  • नेचर फोटोग्राफी
  • शांत और संतुलित डिज़ाइन
  • वेबसाइट बैकग्राउंड
Complementary Colours

एक-दूसरे के ठीक सामने वाले रंग

  • Red ↔ Green
  • Blue ↔ Orange
  • Yellow ↔ Purple
  • पोस्टर, विज्ञापन, त्योहारों की सजावट, स्पोर्ट्स जर्सी
Colour Schemes
(Triadic, Split, Square)
  1. Triadic
    • तीन बराबर दूरी वाले रंग 
    • एक दूसरे पर उभरते हैं
  2. Split Complementary
    • कम कॉन्ट्रास्ट, आरामदायक
  3. Rectangle / Square
    • चार रंगों का संतुलन
  • चमक और अलग दिखाने के लिए
  • जैसे लाल बैकग्राउंड में पीले अक्षर
  • जैसे नीले समुद्र में संतरे रंग के लाइफ जकेट्स
  • ग्राफिक डिज़ाइन, वेबसाइट डिज़ाइन, ब्रांडिंग
Neutral Colours
(White, Black, Grey)
White, Black, Grey
  • बैकग्राउंड
  • टेक्स्ट को स्पष्ट दिखाने
  • हर रंग के साथ संतुलन बनाने में
भावनात्मक अर्थRed – प्यार, गुस्सा, शक्ति
Yellow – खुशी, ऊर्जा
Green – प्रकृति, नया जीवन
Blue – शांति, भरोसा
Violet – रचनात्मकता, शाहीपन
Black – शक्ति, रहस्य
White – शुद्धता, शांति
Brown – स्थिरता
Grey – औपचारिकता
  • पार्टी थीम के आधार पर चुनाव
  • त्योहारों पर कपड़ों का चुनाव
  • ब्रांड की पहचान
  • घर और कार्यस्थल का माहौल

समापन शब्द

रंग केवल आँखों से देखने की चीज़ नहीं हैं, बल्कि वे हमारे मन, भावनाओं और विचारों को गहराई से प्रभावित करते हैं। गरम रंग ऊर्जा और उत्साह भरते हैं, ठंडे रंग शांति और संतुलन देते हैं, जबकि न्यूट्रल रंग हर रचना को स्थिरता प्रदान करते हैं। सही रंग संयोजन किसी भी कला, डिज़ाइन या रचना को जीवंत बना सकता है। आशा है कि यह ब्लॉग आपको रंगों की इस खूबसूरत दुनिया को Interactive तरीके से समझने और उन्हें रचनात्मक रूप से अपनाने की प्रेरणा देगा। रंगों से दोस्ती करें, क्योंकि हर रंग कुछ न कुछ कहता है।

और अधिक जानें

View PDF : Colour Concept

यह PDF, Colour (रंगों) के बेसिक कॉन्सेप्ट को आसान तरीके से समझाती है।


यह PDF आर्ट और डिज़ाइन में रंगों की भूमिका समझाती है। इसमें रंग की तीन मुख्य विशेषताएँ बताई गई हैं—

Hue (रंग का नाम जैसे लाल, नीला),
Value (हल्का या गहरा),
Intensity (तेज़ या फीका)।

PDF में Color Wheel के माध्यम से Primary (लाल, पीला, नीला), Secondary (नारंगी, हरा, बैंगनी) और Tertiary रंगों की जानकारी दी गई है और बताया गया है कि रंग आपस में मिलकर कैसे नए रंग बनाते हैं।साथ ही, अलग–अलग Color Schemes जैसे

Complementary (विपरीत रंग),
Analogous (पास–पास के रंग),
Warm & Cool Colors,
Monochromatic और Neutral Colors

को समझाया गया है।

अंत में, Expressive Color के ज़रिए बताया गया है कि कलाकार रंगों का उपयोग भावनाएँ और मूड दिखाने के लिए कैसे करते हैं, और अलग-अलग रंगों के मनोवैज्ञानिक अर्थ (जैसे लाल = शक्ति/खतरा, नीला = शांति/विश्वास) भी समझाए गए हैं।